आखिरकार खुफिया एजेंसियों ने पता लगा लिया है कि लश्कर-ए-तोएबा के डेविड कोलेमन हेडली द्वारा अपनी ईमेल में इस्तेमाल किया गया नाम राहुल, राहुल गांधी या शाहरुख खान नहीं, बल्कि जाने-माने फिल्म निर्माता महेश भट्ट का बेटा राहुल भट्ट है।
पता चला है कि राहुल एफबीआई द्वारा अरेस्ट किए गए हेडली का दोस्त रहा है। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने राहुल को करीब-करीब क्लीन चिट दे दी है। हेडली के मुंबई में रहने के दौरान राहुल ने उसे यहां किराये पर फ्लैट दिलाने में भी मदद की। राहुल ने हेडली का दोस्त होने की बात स्वीकार की है, लेकिन राहुल का कहना है कि उस वक्त वह उसके बैकग्राउंड और लश्कर कनेक्शन के बारे में नहीं जानता था।
जब इस बारे में महेश भट्ट से बात की गई, तो उन्होंने इस बात से ना तो इनकार किया और ना ही स्वीकार किया कि उनके बेटे से खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की है। किसी भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिये हमेशा तैयार बड़बोले महेश भट्ट ने कहा, 'यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है ना कि बॉलिवुड से जुड़ा। इसलिए इस बारे में आपको सुरक्षा एजेंसियों से बात करनी चाहिए। मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा।'
राहुल ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा है।
Friday, November 13, 2009
Wednesday, November 11, 2009
क्या मांसाहार से लोग हिंसक हो जाते हैं?
महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा है कि कैदियों को भोजन में मांस परोसना संभव नहीं है क्योंकि इससे हिंसक प्रवृत्ति बढ़ेगी और हालात बेकाबू हो सकते हैं।
सरकार ने कहा है कि अदालत द्वारा सुझाए गए तीनों विकल्प डिब्बाबंद भोजन परोसना, जेलों के बाहर से भोजन का ऑर्डर देना या जेल के रसोईघर में मांसाहार तैयार करना व्यावहारिक नहीं हैं।
जस्टिस बिलाल नाजकी ने 1993 बम विस्फोट के सजायाफ्ता सरदार शाहवाली खान की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया जिसमें जेल की कैंटीन में मांसाहारी भोजन की पर प्रतिबंध का विरोध किया गया है।
सरकार ने पिछले साल जेलों में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध को लेकर सर्कुलर जारी किया था जो पहले महाराष्ट्र जेल के मैन्यूअल में शामिल था। जेल के अधिकारियों ने भी कैदियों को मांसाहारी भोजन देना बंद कर दिया था। इससे नाराज 1993 बम विस्फोट के सजायाफ्ता सरदार शाहवाली खान ने सर्कुलर को चुनौती दे दी।
पूरी खबर यहां थी

Tuesday, November 10, 2009
Monday, November 9, 2009
मस्जिद के सामने मुसलमानों ने गाया राष्ट्रगीत
देवबंद के फतवे को धता बताते हुए बैतूल बाजार की जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल राजिक की अगुआई में मुसलमान समुदाय के एक समूह ने मस्जिद के सामने राष्ट्रगीत गाया। बैतूल बाजार की जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल राजिक के न्यौते पर इस सामूहिक गान को देखने के लिए मस्जिद के सामने विभिन्न संप्रदाय के कई लोग जमा हुए।
इस समारोह का आयोजन रुक्मणि बालाजी मंदिर की ओर से किया गया। पहले एक मंदिर के सामने राष्ट्रगीत गाकर भारत माता नाम से रैली निकाली गई। जब यह रैली मस्जिद के सामने पहुंची तो इमाम ने लोगों से वंदेमातरम गानी की अपील की। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वंदेमातरम न गाने के लिए जारी किए गए फतवे को ही आड़े हाथ लिया है। बोर्ड के सदस्य मौलाना हमीदुल हसन ने कहा कि अगर मुसलमान राष्ट्रगीत वंदेमातरम गाते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

Wednesday, October 28, 2009
अभी नक्सलियों का खतरनाक रूप सामने आना बाकी
अंदरुनी मोर्चे पर लगातार सरकार को चुनौती दे रहे नक्सलवादियों के तार विदेशी संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। लिट्टे के साथ-साथ उत्तर-पूर्व और पाकिस्तान परस्त आतंकी संगठनों से उनके संपर्को के खुलासे लगातार हो रहे हैं। खुफिया एजेंसियों व सुरक्षा बलों की मानें तो अभी नक्सलियों के आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और खतरनाक कमांडो तो पूरी तरह से सामने आए ही नहीं हैं।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और लिट्टे से लेकर पूर्वोत्तर के उल्फा तक नक्सलियों को हथियार व गोला-बारूद की आपूर्ति करता रहा है। इनमें भी नक्सली सबसे ज्यादा प्रभावित श्रीलंका के चीतों यानी लिट्टे से रहे हैं। केरल के जंगलों में लिट्टे के लड़ाकों ने नक्सलियों को कमांडों प्रशिक्षण दिया, ऐसी सूचनाएं भी आईबी. को मिली थीं। इसीलिए, जब लिट्टे के चीतों को श्रीलंका की सेना ने आक्रामक अभियान चलाकर साफ कर दिया तो नक्सलियों ने अपने कमांडरों और काडर को सतर्क कर दिया कि लिट्टे जैसी गलती न दोहराएं। वास्तव में श्रीलंका में लिट्टे के सफाये और देश में संप्रग सरकार की वापसी के बाद सीपीआई (माओवादी) के पोलित ब्यूरो ने इसी साल 12 जून को बैठक की। इसमें उन्होंने अपनी आगामी रणनीति का एक लंबा चौड़ा दस्तावेज तैयार किया।
इन दस्तावेजों में नक्सलियों की मोबाइल वारफेयर रणनीति और दूसरे आतंकी संगठनों के साथ संबंधों का जिक्र है। माओवादियों ने अन्य संगठनों से भी अपील की है कि वे जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर में जगह-जगह वारदातों को अंजाम दें ताकि सरकार एक जगह फोकस न कर सके। उन्होंने चेताया भी है कि अगर एक साथ मिलकर न लड़े तो एक-एक करके सरकार सबको ठिकाने लगाने का प्रयास करेगी।
नक्सलियों ने दूसरे आतंकी संगठनों को चेताया था कि सरकार गुरिल्ला युद्ध में कोबरा जैसे बल बना रही है, जिसमें अभी 5 साल का समय लगेगा। उससे पहले जरूरी है कि अलग-अलग जगहों पर हम दुश्मनों के सामने इतने मोर्चे खोल दें कि उनके लिए सुरक्षा बलों को एक जगह रखना मुश्किल हो जाए। इस रणनीति के तहत नक्सलियों ने तो जगह-जगह मोर्चे खोल दिए हैं। हालांकि, अभी उन्होंने आधुनिक हथियारों से लैस अपने 6 हजार कमांडों की ताकत को बचाकर रखा है।
राजकिशोर - नई दिल्ली

क्या अजित वडनेरकर भारत के सबसे पहले ऑनलाईन पत्रकार हैं?
आज प्रात:काल अ-ब्लागर अजित बडनेरकर की ओजस्वी चिठ्ठापोस्ट पढ़ी जिसे ब्लागर के एडिट आप्शन में जाकर लिखा गया था। कमाल की वक्तता थी। इसमें निम्न जानकारियां प्राप्त हुई
अ: अजित वडनेरकर 89 से ऑनलाईन पत्रकार-कर्म कर रहे हैं। आदि चिठ्ठाकार कौन है इस पर तो लगभग सहमति है। आदि आनलाइन पत्रकर कौन है, आज इस पर अजित वडनेरकर ने अपना दावा ठोक दिया है?
ब: चिठ्ठाकारों में उत्सुकता थी की ब्लागर को निमंत्रित करने का क्या पैमाना था, रहस्य पता चला कि इसके लिये सकारात्मक सोच होना आवश्यक था।

जो नकारात्मक सोच रखते हैं वह व्यर्थ में क्यों कुलबुला रहे हैं?

Tuesday, October 27, 2009
ट्रेन को हाईजैक करने वाले इन अपहर्ताओं के साथ क्या करना चाहिये?
आज दोपहर राजधानी एक्सप्रेस अपहर्ताओं द्वारा हाईजैक करली गई, ये अपहर्ता जेल में बंद अपने साथी की रिहाई चाहते हैं,
क्या करना चाहिये इन अपहर्ताओं के साथ?
क्या करना चाहिये इन अपहर्ताओं के साथ?
Subscribe to:
Posts (Atom)